PM Garib Kalyan Anna Yojana: 5 साल और मिलेगा गरीबों को Free राशन

PM Garib Kalyan Anna Yojana: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत केंद्र सरकार देश के लगभग 80 करोड़ गरीबों को राशन देती है, pm मोदी ने इस योजना को हाल हि में 5 साल के लिए बढ़ा दिया है| आपको बता दें की यह योजना COVID 19 के समय 2020 में शुरू की गयी थी| इससे भारत की गरीब जनता को बहुत फायदा हुआ है| यह योजना दिसम्बर 2023 में समाप्त होने वाली थी, जिसे pm मोदी ने छतीसगढ़ में इसे 5 साल यानि 2028 तक बढ़ाने की घोषणा कर दी है|

 

विवरण :-

प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना प्रवासियों और गरीबो को मुक्त खाद्दान की आपूर्ति करने के लिए एक योजना है| यह योजना सम्पूर्ण भारत में लागु है |

PM Garib Kalyan Anna Yojana क्या है?:-

कोरोना के समय गरीब व किसी दुसरे क्षेत्र के प्रवासी लोग जिनके आजीविका के साधन बंद हो गये थे जिसके कारण जीवनयापन करना भी कठिन हो गया था उनको राहत देने के लिए सरकार ने pm गरीब कल्याण अन्न योजना चलाई थी जिसके माध्यम से गरीबों को हर महीने राशन मिलता है|

इस योजना की महत्वपूर्ण जानकारी:-

इस योजना का चरण-1 और चरण-2 क्रमश: अप्रैल से जून, 2020 और जुलाई से नवम्बर, 2020 तक चालू था| योजना का चरण:3 मई से जून, 2021 तक चालू था| योजना का चरण:4 जुलाई से नवम्बर, 2021 के दोरान और चरण:5 दिसंबर 2021 से मार्च, 2022 तक चालू था|

चरण:6 अप्रैल-सितम्बर,2022 से चरण 6 के लिए पीएमजीकेएवाइ योजना में अनुमानित रूप से 8०००० करोड़. रूपये की अतरिक्त खाद्द सब्सिडी शामिल होगी|

इस योजना के तहत केंद्र गरीबो को प्रति माह 5 किलो मुक्त अनाज उपलब्ध करता है| यह सार्वजानिक वितरण प्रणाली के तहत आने वाले परिवारों को राष्ट्रिय खाध्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदान किए जाने वाले सब्सिडी वाले (2-3 रूपये प्रति किलोग्राम) राशन के अतिरिक्त है| खाधान और मात्रा परिवर्तनशील हो सकती है|

टिप्पणी:- एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना की जाँच करे जो राष्ट्रिय खाध्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत कवर किये गए सभी पात्र राशन कार्डधारको या लाभार्थियों को भारत में कही से भी अपने अधिकारों तक पहुँचने का विकल्प प्रदान करती है|

 

यह भी पढ़ें-Operation Ajay: इजराइल से 14000 भारतीयों का खुला घरवापसी का रास्ता

योजना के उद्देश्य:-

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना(PM Garib Kalyan Anna Yojana) के मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को आपत्कालीन स्थितियों में आवश्यक आहार पहुँचाना है। इस योजना के तहत निम्नलिखित उद्देश्य हैं:

  1. गरीबी रेखा से ऊपर के लोगों को अनाज और अन्य आवश्यक खाद्य पदार्थों की सुरक्षित और सस्ती आपूर्ति प्रदान करना।
  2. आपदा, आपत्काल या सामाजिक आपत्तियों के समय प्रभावित व्यक्तियों को भोजन की सहायता प्रदान करना, ताकि उन्हें अधिक स्थिरता प्राप्त हो सके।
  3. अधिकृत पोषण की सुनिश्चित करना, विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, शिशुओं और युवा बच्चों के लिए, ताकि उनका स्वास्थ्य और पोषण सुरक्षित रहे।
  4. खाद्य सुरक्षा के नियमों को अनुशासित करना और खाद्य सुरक्षा से जुड़े लोगों को सही दिशा में मार्गदर्शन करना।
  5. गरीबी के खिलाफ लड़ाई में भाग लेने वाली सरकारी नीतियों के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार करना।

इन उद्देश्यों के माध्यम से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का मुख्य लक्ष्य है गरीबी को कम करने और समाज के सबसे असमर्थ और आवश्यक लोगों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने में मदद करना।

योजना के लिए पात्रता मानदंड:-

  • अन्त्योदय अन्न योजना और प्राथमिक श्रेणियों वाले परिवार  से सम्बंधित परिवार इस योजना के लिए पात्र होगे|
  • PHH की पहचान राज्य सरकारों\केंद्र शासित प्रदेशो द्वारा उनके द्वारा विकसित मापदंडो के अनुसार की जानी है| केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडो के अनुसार राज्यों\केन्द्रशासित प्रदेशो द्वारा एएवाई परिवारों की पहचान की जानी है|
  • ऐसे परिवार जिनकी मुखिया विधवाए या असाध्य रूप से बीमार व्यक्ति या विकलांग या 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति है जिनके पास आजीविका या सामाजिक समर्थन का कोई सुनिश्चित साधन नही है|
  • विधवाएं या असाध्य रूप से बीमार व्यक्ति या विकलांग व्यक्ति या 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति या एकल महिलाए या एकल पुरुष जिनके पास कोई पारिवारिक या सामाजिक समर्थन या निर्वाह का सुनिशित साधन नही है|
  • सभी आदिम जनजाति परिवार|
  • भूमिहीन कृषि मजदुर, सीमांत किसान, ग्रामीण कारीगर, सिल्पकार जैसे कुम्हार, चर्मकार, बुनकर, लोहार, बड़ई, झुगी-झोपडी में रहने वाले और अनोपचारिक क्षेत्र में दैनिक आधार पर अपनी आजीविका कमाने वाले व्यक्ति जैसे कुली,रिक्शा चालकआदि| ग्रामीण और सहरी दोनों क्षेत्र में फल और फुल विक्रेता, सपेरे, कूड़ा बीनने वाले, मोची आदि|
  • HIV पोजिटिव व्यक्ति के गरीबी रेखा से निचे के सभी पात्र परिवार|

योजना के विशेष फायदे:-

पीएमजीकेएवाई राशन कार्ड रखने वाले प्रत्येक परिवार को 5 किलोग्राम खाधान निशुल्क प्रदान कर्ता है और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से पहले से हि 5 किलोग्राम सब्सिडीयुक्त खाधान प्रदान किया गया है, और शेष राज्यों\केंद्र शासित प्रदेशो को चावल उपलब्ध करवाया गया है|

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के कई विशेष फायदे हैं, जिनमें से कुछ मुख्य फायदे निम्नलिखित हैं:

  • गरीबी की समाप्ति:इस योजना के माध्यम से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को सस्ते दामों पर खाद्य पदार्थ प्राप्त होते हैं, जिससे उनकी गरीबी कम होती है और उनका जीवनस्तर सुधारता है।
  • आपत्कालीन सहायता:यह योजना आपदा, आपत्ति या बड़ी सामाजिक आपत्तियों के समय लोगों को खाद्य पदार्थों की सहायता प्रदान करने में मदद करती है, जिससे उनकी आपदाओं का समाधान होता है।
  • पोषण की सुरक्षा:युवा बच्चों, गर्भवती महिलाओं, और शिशुओं के लिए उचित पोषण की सुनिश्चित करने के लिए इस योजना का उपयोग किया जा सकता है, जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर होता है।
  • खाद्य सुरक्षा:इस योजना के माध्यम से सरकार खाद्य सुरक्षा के नियमों को अनुशासित करती है और लोगों को सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करती है, जिससे खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

योजना के प्रमुख घटक:-

  • राशन कार्ड
  • गैस सब्सिडी
  • बेरोजगारी अनुदान

आवेदन प्रक्रिया:-

इच्छुक व्यक्ति राशन कार्ड के साथ निकटतम उचित मूल्य की दुकान पर जाये|

  • लाभार्थी देश भर में किसी भी उचित मूल्य की दुकान के डीलर को अपना राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर बता सकते है|
  • लाभार्थी अपने उंगलियों के निशान या आईरिस-आधारित पहचान का उपयोग करके आधार प्रमाणीकरण से गुजर सकते है|

नोट:- इस योजना में शामिल होने के लिए आप https://nfsa.gov.in/portal/ration_card_state_portals_aad पर चैक कर सकते है|

निष्कर्ष:-

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का निष्कर्ष यह है कि यह एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है जो गरीब और जरूरतमंद लोगों को सस्ते दामों पर खाद्य पदार्थ प्रदान करके उनकी गरीबी को कम करने और उनकी खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने का उद्देश्य रखती है। इसके माध्यम से आपदाओं और आपत्तियों के समय खाद्य पदार्थों की सहायता प्रदान की जाती है, और खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन किया जाता है। इससे गरीब लोगों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और खाद्य सुरक्षा का सामाजिक अधिकार सुनिश्चित किया जाता है, जिससे समाज में समानता और न्याय की भावना मजबूत होती है।

 

योजना के लिए कोन पात्र है?

इस योजना का लाभ राष्ट्रिय खाध्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत आने वाले सभी पात्र राशन कार्डधारको या लाभार्थी उठा सकते है|

इस योजना का लाभ केसे उठा सकता हु? क्या कोई आवेदन प्रक्रिया है?

इच्छुक व्यक्ति राशन कार्ड के साथ निकटतम उचित मूल्य की दुकान पर जाये|
लाभार्थी देश भर में किसी भी उचित मूल्य की दुकान के डीलर को अपना राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर बता सकते है|
लाभार्थी अपने उंगलियों के निशान या आईरिस-आधारित पहचान का उपयोग करके आधार प्रमाणीकरण से गुजर सकते है|

1 thought on “PM Garib Kalyan Anna Yojana: 5 साल और मिलेगा गरीबों को Free राशन”

Leave a comment